उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने 20 दिन से गायब एक वकील को सकुशल बरामद कर लिया है। वकील ने खुद के अपहरण का ड्रामा रचा था। उसपर बहुत कर्ज हो गया था। इसलिए कर्जदारों से बचने के लिए उसने अपहरण की कहानी रची थी। लेकिन पुलिस ने अब इस घटना का खुलासा कर दिया है। हालांकि, इतने दिनों तक पुलिस उसे खोजने में काफी परेशान रही। 

वकील का नाम सुरेंद्र पटेल है। वो 27 मार्च से गायब था। पुलिस को बताया गया कि वो किडनैप हो गया है। ऐसे में पुलिस शिद्दत से उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। जब बारीकी से जांच की गई तो पता चला कि सुरेंद्र पर काफी कर्ज था। जिसपर जांच की दिशा बदली गई और पूरे मामले का खुलासा किया गया।  

जानकारी के मुताबिक, बीती 27 मार्च से मंडुवाहडीह थाना क्षेत्र निवासी युवा वकील सुरेंद्र पटेल संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। इस पर परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया था और एफआईआर दर्ज कराई।

इस बीच पुलिस द्वारा वकील की बाइक बरामद कर ली गई। लेकिन, फिर भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। उधर, घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने बनारस बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन के नेतृत्व में कई बार पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। जिससे पुलिस पर दबाव बढ़ रहा था। अधिवक्ताओं ने कचहरी में हड़ताल भी की थी। इतना ही नहीं वकीलों ने वकील को सकुशल वापस लाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात तक की थी। 

वकील ने रचा था खुद के अपहरण का ड्रामा
फिलहाल, अब पुलिस ने खुद के ही अपहरण का ड्रामा रचकर 20 दिन से गायब वकील सुरेंद्र पटेल को प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्र को भौतिक व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से 15 अप्रैल को प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया गया।  वकील के द्वारा ऐसा करने के पीछे जो वजह सामने आई वो कर्ज है। वकील के ऊपर कई बैंकों का लोन था, ऑनलाइन गेमिंग में भी काफी रुपये हार चुका था। इसलिए उसने खुद के अपहरण की साजिश रची। फिलहाल, बार काउंसिल की ओर से भी वकील के ऊपर कार्रवाई करने की जानकारी दी गई है।

Source Link

Picture Source : https://encrypted-tbn0.gstatic.com/images?q=tbn:ANd9GcRFZZr5OfftCnKzBqemUkTKbTPo1JbNZzSjRg&usqp=CAU